- Hindi News
- फ्रेशर्स पार्टी में देखने को मिली मॉडर्न महाभारत
फ्रेशर्स पार्टी में देखने को मिली मॉडर्न महाभारत
मौलानाआजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) में सोमवार को सिविल डिपार्टमेंट की ओर से ‘मनोमय-2के14’ टाइटल से फ्रेशर पार्टी ऑर्गेनाइज की गई। इसमें स्टूडेंट्स ने डांस-मस्ती के साथ मॉडर्न महाभारत की परफॉर्मेंस से स्टूडेंट्स को गुदगुदाया। इसमें स्टूडेंट्स ने महाभारत के किरदारों को कॉमिक अंदाज में पेश किया। इसके बाद फर्स्ट ईयर स्टूडेंट्स का इंट्रोडक्शन राउंड हुआ। इसमें फर्स्ट ईयर बॉयज और गर्ल्स की परफॉर्मेंस इंटरेस्टिंग रही। दिल ये बेचैन वे, छोड़ दो आंचल... के साथ ही अंगना में बाबा द्वारे पे मां और राम जी की चाल देखो जैसे गानों पर स्टूडेंट्स ने जमकर डांस किया। मस्ती का आलम यह था कि ऑडियंस ने स्टेज पर आकर खूब डांस किया। इस मौकेे पर मैनिट के डायरेक्टर डॉ. अप्पू कुट्टन केके ने कहा कि स्टूडेंट्स सिंसियरटी से पढ़ाई करें। आने वाले चार सालों में स्टूडेंट्स टेक्निकल नॉलेज बढ़ाने के साथ हर एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में भी भाग लें। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स कॉलेज में अच्छा माहौल बनाते हुए सिर्फ पढ़ाई पर ही ध्यान दें।
freshers party
हार्मोनी-2के14 में चढ़ा मस्ती का रंग