सिटी रिपोर्टर भोपाल
सिटी रिपोर्टर भोपाल
इंदिरागांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित जनजातीय आवास एक्जिबिशन में सोमवार को मणिपुर की मिरिंग जनजाति की पारंपरिक संरचना ‘इन्नकी’ को एक्जिबिट किया गया। इसका निर्माण मिरिंग जनजाति के लोग और वैज्ञानिकों ने किया है। ‘इन्नकी’ को मणिपुर के मिरिंग जनजाति के लोग अपने पारंपरिक पर्व ‘यायाव’ में बनाते थे। अब इस त्योहार की परंपरा धीरे-धीरे खत्म हो रही है।
इसके अलावा आज ‘इन्नकी’ के सिर्फ अवशेष देखने को मिलते हैं। गौरतलब है की मानव संग्रहालय विलुप्त सांस्कृतिक परम्पराओं को बढ़ावा देने के साथ उनके रिवाइव का काम करता है। लोगों के लिए मंगलवार से इन्नकी ओपन कर दिया जाएगा।
आज से ‘इन्नकी’ मानव संग्रहालय में