59 पदों के लिए दो परीक्षा एक ही दिन
व्यापमंद्वारा आयोजित होमगार्ड प्लाटून कमांडर (पीसी) तथा उच्च न्यायालय की जिला विधिक सहायता अधिकारी की भर्ती परीक्षा एक ही दिन (28 सितंबर को) होने के कारण आवेदक परेशान हैं। एलएलबी उत्तीर्ण ऐसे आवेदक जिन्होंने दोनों ही पदों के लिए आवेदन किया है, वे एक ही परीक्षा दे पाएंगे। दोनों परीक्षा एक ही दिन होने से प्रदेश के हजारों आवेदक असमंजस में हैं। इन दोनों पदों के लिए स्नातक की अर्हता मांगी गई है। ऐसे में जिन आवेदकों ने इन दोनों ही परीक्षाओं के लिए आवेदन किया था, वे समझ नहीं पा रहे हैं कि अब क्या करें?
मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने गत जुलाई में होमगार्ड प्लाटून कमांडर पद के लिए विज्ञापन जारी किया था। विज्ञापन जारी करते समय ही व्यापमं ने 28 सितंबर को इसकी परीक्षा की आयोजित कराने की घोषणा भी कर दी थी। इसके बाद 19 अगस्त को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने जिला विधिक सहायता अधिकारी पद के लिए भी ऑनलाइन फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। हाईकोर्ट ने इस परीक्षा की डेट भी 28 सितंबर ही रख दी है। नियमानुसार कोई भी प्रतियोगी या भर्ती परीक्षा आयोजित कराने से पहले एजेंसियों द्वारा सभी विभागों अन्य एजेंसियों को भी पत्र लिखकर सूचित कर दिया जाता है, ताकि उस दिन कोई अन्य परीक्षा आयोजित की जाए, लेकिन यहां एक जरा-सी गड़बड़ के कारण हजारों आवेदकों का भविष्य और लाखों रुपए बर्बाद हो रहे हैं।
^कैसे देंपरीक्षा
मैंनेव्यापमं की प्लाटून कमांडर होमगार्ड हाईकोर्ट की जिला विधिक सहायता अधिकारी की परीक्षा के लिए आवेदन किया था, लेकिन एक ही दिन में दो परीक्षाएं होने के कारण समझ नहीं रहा है कि दोनों परीक्षाएं कैसे दें। दोनों परीक्षाओं की टाइमिंग भी एक ही है। ऐसे में हम एक ही परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।
राहुलकुमार, आवेदक
^हाथ सेजाएगा एक मौका
एकही दिन दो परीक्षाएं होने के कारण हमारे हाथ से एक मौका चला जाएगा। मैंने तो व्यापमं की परीक्षा के लिए पहले ही फॉर्म भर दिया था और बाद में हाईकोर्ट की परीक्षा के लिए भी आवेदन कर दिया। अब हमारी फीस और नौकरी का एक मौका चूक जाएगा। क्या करें, समझ नहीं रहा है।
दीप्तिकुशवाह, आवेदक
एलएलबी पासआउट आवेदक परेशानी में
जिलाविधिक सहायता अधिकारी पद के लिए हाईकोर्ट ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि की उपाधिधारक आवेदक मांगे हैं। ऐसे में सीधे तौर पर