- Hindi News
- सिएट डायरेक्टर की जन्मतिथि पर विवाद, जांच शुरू
सिएट डायरेक्टर की जन्मतिथि पर विवाद, जांच शुरू
राज्यकृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान (सिएट) के संचालक डॉ. डीएन शर्मा की जन्मतिथि को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शासकीय दस्तावेजों में शर्मा की जन्मतिथि जुलाई 1956 दर्ज है, जिसके हिसाब से उन्होंने 15 वर्ष की आयु में ही कॉलेज में एडमिशन ले लिया, जबकि इसके लिए 16 साल की उम्र पूरी होना जरूरी है।
शर्मा ने जुलाई 1971 में कृषि कॉलेज, ग्वालियर में चार वर्षीय पाठ्यक्रम बीएससी कृषि में प्रवेश लिया था। इसकी शिकायत होने के बाद शासन ने उनसे हाईस्कूल, हायर सेकंडरी तथा विश्वविद्यालय के जन्मतिथि संबंधी प्रमाणित दस्तावेज मांगे हैं। कृषि विभाग ने शर्मा को जानकारी देने के लिए 7 दिन की मोहलत दी है। ज्ञात हो कि वित्तीय अनियमितता के तीन मामलों में आरोप-पत्र जारी होने के बाद शर्मा को कृषि संचालक पद से हटाकर सिएट का डायरेक्टर बनाया गया है। इस बारे में ‘दैनिक भास्कर’ ने शर्मा से उनका पक्ष जानने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।