कठपुतली थीम पर होगा गरबा रास
सालभरके इंतजार के बाद अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव में रास के लिए सिटी के गरबा लवर्स तैयार हैं। शुक्रवार को अभिव्यक्ति गरबा का भव्य आगाज होगा। भेल दशहरा मैदान पर रात 8 बजे महाआरती के साथ ही गरबा रास शुरू होगा। इस बार गरबा को डिफरेंट बनाते हुए इसे कठपुतली थीम दी गई है। अभिव्यक्ति गरबा का ये सफलतम 16वां वर्ष है। गुजरात के रंग मिलन ग्रुप के एक्सपर्ट्स के गाइडेंस में गुरुवार को गरबा की फाइनल रिहर्सल हुई।
कैंपस में एंट्री के लिए आईडी साथ लाएं
गरबा में सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए एंट्री पासेस के साथ आईडी कार्ड भी लाना कम्पलसरी होगा। पांच दिनों तक आयोजित होने वाले इस भव्य महोत्सव में शुक्रवार को स्पेशल पासेस पर प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, 27, 28 और 29 सितंबर को टिकट से प्रवेश होगा। गरबा महोत्सव के आखिरी दिन यानी 30 सितंबर को आमंत्रित अतिथियों के लिए प्रवेश होगा।
हेयर कट में \\\"जय माता दी\\\'
सिटी के गरबा लवर गिरीश इसरानी ने गरबा के लिए स्पेशल हेयर कट कराते हुए सिर में ‘जय माता दी’ लिखवाया है।