टैटूज़ में दिखेगी गरबा की चमक
टैटूआर्टिस्ट स्वप्निल ने बताया कि इस साल गरबा महोत्सव में डिफरेंट लुक के लिए यूथ एक्सेसरीज टैटूज़ प्रिफर कर रहे हैं। इसमें सबसे पहले टैटू की डिजाइन तैयार करते हैं, फिर उस पर इमिटेशन ज्वैलरी चिपकाकर स्पेशल इफेक्ट्स डालते हैं। इसके अलावा नेक पर डांडिया स्टिक, डांडिया खेलते पपेट्स, मां दुर्गा की आंखें जैसे डिजाइन के टैटू भी हैं। इस बार एलईडी टैटूज़ भी डिमांड में हैं। इसकी खासियत यह है कि यह सिर्फ सूरज की रोशनी पड़ने पर या लाइट में शाइन करता है।