पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामाजिक जनजागृति के लिए होंगे कई कार्यक्रम

सामाजिक जनजागृति के लिए होंगे कई कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आर्टऑफ लिविंग संस्था के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर और स्वामी अनुपम के सानिध्य में आर्ट ऑफ लिविंग परिवार की ओर से 1 अक्टूबर तक नवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा। इस महोत्सव का मुख्य उद्‌देश्य धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सामाजिक जनजागृति भी है। कार्यक्रम में 26 से 28 सितंबर तक रोजाना शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक नार्मदीय भवन (जवाहर बाल भवन तरण पुष्कर के पास, सेकंड बस स्टॉप) में रूद्राभिषेक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 29 सितंबर से 01 अक्टूबर तक श्री चंडी होमा, श्री गणपति होमा, श्री रूद्र होमा, श्री सुदर्शन होमा आदि होम होंगे। साथ ही जनजागृति के लिए अलग-अलग दिन विभिन्न कार्यक्रम जैसे, प्रदूषण पॉलीथीन मुक्त, नशा मुक्त, अपराध मुक्त, नारी सशक्तिकरण आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके अलावा ‘नारी का सम्मान-हमारी शान’ कार्यक्रम के अंतर्गत कन्या भ्रूण हत्या, कन्या शिक्षा और बालिकाओं की समानता से संबंधित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। देवी शक्ति की महिमा के साथ समाज में नारी के सम्मान पर विशेष बल दिया जाएगा। इसमें समाज के पिछड़े और गरीब तबकों की 1008 कन्याओं को और स्लम एरियाज में जाकर शिक्षा साम्रगी और प्रसाद वितरण किया जाएगा।

navratra event