सलकनपुर ट्रैकिंग 28 को
सिटी रिपोर्टर यूथहॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंिडया की स्थानीय लेक सिटी यूनिट की ओर से 28 सितंबर को भोपाल से लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थित सलकनपुर के दर्शन के लिए ट्रैकिंग का आयोजन किया जाएगा। यूनिट सचिव संजय मधुप ने बताया कि ट्रैकिंग में 50 सदस्यों का दल लगभग 8 किमी लंबे इस ट्रेक पर सभी एक-दूसरे का साथ देते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे। यूनिट के ट्रैकर्स जंगल के पथरीले और उबड़-खाबड़ रास्तों पर चलते हुए मंिदर पहुंचेंगे। इस ट्रैक में सम्मिलित होने के लिए यूथ हॉस्टल भोपाल में शाम 7 बजे या मोबाइल नंबर 9827009291 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
news brief
माय एफएम पर सुनें पूनम की दास्तां