क्यों नहीं भर पाई सीटें, बैठक आज
प्रदेशके सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में इस वर्ष आधी सीटें भी नहीं भर पाई हैं। इसका कारण जानने के लिए निजी विवि आयोग, तकनीकी शिक्षा विभाग और निजी विवि ने 29 सितंबर को मैपकास्ट के विज्ञान भवन में बैठक रखी है। अभियांत्रिकी शिक्षा चुनौती एवं संभावनाएं विषय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता उच्च शिक्षा मंत्री करेंगे। डीबी स्टार ने 28 अगस्त 2014 को इस विषय पर खबर प्रकाशित की थी। प्रदेश के 212 इंजीनियरिंग कॉलेजों में से 11 कॉलेजों में एक भी एडमिशन नहीं हुए।
रुझान तलाशेंगे
इसबैठक में छात्रों का प्रदेश के बाहर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में जाने और प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों के प्रति घटते रुझान को तलाशा जाएगा।
डॉ.अखिलेश पांडे, अध्यक्ष,निजी विश्वविद्यालय आयोग, मध्यप्रदेश
Follow-up