- Hindi News
- मालगाड़ी की कपलिंग टूटने से अलग हुए डिब्बे
मालगाड़ी की कपलिंग टूटने से अलग हुए डिब्बे
नसं. भोपाल| भोपालसे उज्जैन की ओर जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे शुक्रवार को दोपहर में कपलिंग टूट जाने के बाद उससे अलग हो गए। रेल अधिकारियों ने इसे सामान्य घटना बताया और दावा किया कि कोई समस्या नहीं हुई। रेलवे सूत्रों के मुताबिक सीहोर और पचामा स्टेशन के बीच मालगाड़ी के डिब्बों की कपलिंग टूट गई थी। इसके बाद रेलवे के ट्रैकमैन गैंगमैन की मदद से इन्हें दोबारा जोड़ा गया। है। दोनों डिब्बों को जोड़े जोन के बाद इन्हें उज्जैन के लिए रवाना कर दिया गया।