क्रिसमस पर्व की तैयारियां शुरू
मसीहीसमाज द्वारा 25 दिसंबर को मनाए जाने वाले क्रिसमस पर्व की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 15 दिसंबर से समुदाय के कई संगठनों के लोग घर-घर जाकर कैरोल की प्रस्तुति देंगे। क्रिश्चियन असेम्बली के बाबू सालोमन ने बताया कि 21 दिसंबर को गोविंदपुरा स्थित सेंट जाॅन्स स्कूल परिसर से क्रिसमस रैली निकाली जाएगी।
रैली नए पुराने शहर के विभिन्न मार्गों से होकर वापस गोविंदपुरा पहुंचेगी। रैली में प्रभु यीशु की झांकी सांता क्लाज आकर्षण का केंद्र रहेंगे। पर्व के दो दिन पहले से सभी प्रमुख चर्च में प्रभु यीशु के जन्म पर आधारित झांकियां सजाई जाएंगी। वहां विशेष प्रार्थनाएं भी होंगी।