पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंगोत्री भवन की संपत्ति कुर्क

गंगोत्री भवन की संपत्ति कुर्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम ने संपत्ति कर बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए निगम अमले ने न्यू मार्केट स्थित गंगोत्री भवन की संपत्ति कुर्क कर दी। भवन पर 15 लाख 28 हजार रुपए का संपत्ति कर बकाया था।

निगम द्वारा लगातार नोटिस दिए जाने के बाद भी भवन मालिक संपत्ति कर जमा नहीं कर रहे थे। उधर, निगम अमले ने प्लेटिनम प्लाजा के पीछे सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण काे भी हटा दिया। अतिक्रमण प्रभारी सुभाष बाथम ने बताया कि यहां करीब 14 लोगों ने कब्जा कर दुकानें और गोदाम बना लिए थे। माता मंदिर स्थित हॉकर्स काॅर्नर पर भी निगम अमले ने अतिक्रमण हटाया, जिसमें दुकानदारों ने विरोध भी किया।