बीमा क्षेत्र में एफडीआई का विरोध
भोपाल| नेशनलऑर्गनाइजेशन ऑफ इंश्योरेंस ने बीमा क्षेत्र में एफडीआई का विरोध किया है। यूनियन के राष्ट्रीय महामंत्री साबिर अंसारी के अनुसार बीमा क्षेत्र में पूंजी विनिमेश की आवश्यकता ही नहीं है,क्योंकि यह उद्योग स्वयं ही पूंजी पैदा करता है। उन्होंने कहा कि एफडीआई के विरोध के लिए सभी श्रम संगठन और यूनियन एकजुट हो गई हैं। जिस दिन यह बिल सदन में पास होगा, उसके दूसरे दिन सांकेतिक हड़ताल की जाएगी।