- Hindi News
- विद्युत शवदाह गृह में नहीं हो पा रहे दाह संस्कार
विद्युत शवदाह गृह में नहीं हो पा रहे दाह संस्कार
सुभाषनगर विश्रामघाट के विद्युत शवदाह गृह में स्थापित इलेक्ट्रिक बर्निंग सिस्टम (मशीन) खराब हो जाने से गत एक माह से इसमें दाह संस्कार नहीं हो पा रहे हैं। विश्रामघाट कमेटी के मैनेजर शोभराज का कहना है कि नगर निगम को इसकी सूचना लिखित में दी जा चुकी है, बावजूद इसके अभी तक मशीन नहीं सुधरवाई गई है। इस कारण अब तक कई लोग जो मृतकों की इच्छानुसार उनका दाहकर्म विद्युत बर्निंग सिस्टम के जरिए कराना चाहते थे, उन्हें विवश होकर उनका अंतिम संस्कार लकड़ियों से करना पड़ा। शोभराज का कहना है कि उक्त मशीन निगम द्वारा लगाई गई थी। इसको आॅपरेट भी नगर निगम के ही कर्मचारी करते हैं। इन कर्मचारियों ने भी मशीन बिगड़ने की सूचना निगम अफसरों के दे दी है, पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मशीन के सभी 12 क्वाइल जल चुके हैं, जिन्हें बदला जाना है। मशीन अभी तीन माह पहले ही शुरू हुई थी। इसके पहले भी क्वाइल जलने पर वह छह माह से अधिक समय तक बंद थी।