पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वृद्धों की सुरक्षा सुनिश्चित करें थाना प्रभारी

वृद्धों की सुरक्षा सुनिश्चित करें थाना प्रभारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| वरिष्ठनागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी थाना प्रभारी की है। क्षेत्र में अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सूची बनाई जाए और उनके घर के आसपास रात गश्त की जाए। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को लेकर महिला सेल ने यह दिशा निर्देश जारी किए हंै। महिला सेल की एडीजी अरुणा मोहन राव का कहना है कि माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 और नियम 2009 का प्रभावी क्रियान्वयन जमीन स्तर पर होना जरूरी है। उनका कहना है कि पुलिस की सजगता से वरिष्ठ नागरिकों के साथ होने वाले अपराधों को कम किया जा सकता है।