पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज भी साक्षरता से लाखों वंचित : सीठा

आज भी साक्षरता से लाखों वंचित : सीठा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| ग्रामीणऔर आदिवासी अंचलाें के लाखों लोग आज भी साक्षरता से वंचित हैं। कुटीर उद्याेगों के माध्यम से ग्रामीण कौशल विकास को स्थापित कर ग्रामीण भारत की तस्वीर को संवारा जा सकता है। यह कहना है देश के जाने माने आईटी एक्सपर्ट डाॅ. अनुराग सीठा का। वे राज्य संसाधन केंद्र द्वारा साक्षर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।





उन्होंने साक्षरता और कौशल विकास शिक्षा को आज की अहम जरूरत बताया। वहीं राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के सहायक संचालक प्रभाकर श्रीवास्तव ने साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत एक करोड़ से ज्यादा लोगों को साक्षर किए जाने की बात कही। कार्यक्रम में अभिव्यक्ति जन शिक्षा एवं संस्कृति समिति के उपाध्यक्ष विजय श्रीवास्तव राज्य संसाधन केंद्र के प्रभारी निदेशक संजय सिंह राठौर सहित अन्य लोग मौजूद थे।