पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं ने कहा नशा करने वालों से है खतरा

छात्राओं ने कहा- नशा करने वालों से है खतरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| द्वारिकानगर स्थित सरकारी मिडिल स्कूल की छात्राओं और शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) केपीएस तोमर से कहा कि वे उन्हें नशा करने वालों से बचाएं। उनके स्कूल के आसपास नशा कर उत्पात करने वाले युवाओं का जमघट लगा रहता है। शुक्रवार को स्कूल के निरीक्षण पर पहुंचे डीईओ को छात्राओं और शिक्षकों ने नशेड़ी युवकों के विषय में जानकारी दी। इस पर डीईओ ने पुलिस से मदद मांगी। बताया जाता है कि बाउंड्रीवाल होने के कारण कुछ युवक स्कूल परिसर में पहुंचकर वहीं नशा करते हैं।







जब यह मामला एडीएम विकास मिश्रा के पास पहुंचा, तो उन्होंने पुलिस गश्त की व्यवस्था करवा दी। डीईओ को कुछ समय से स्कूल में ऐसे युवकों के विषय में सूचना मिल रही थी। डीईओ ने बताया कि लंच टाइम में ये युवक स्कूल परिसर में जाते हैं और नशा करने तक से नहीं चूकते। इस कारण छात्राओं को कक्षा से बाहर तक जाने में डर लगता है। श्री तोमर ने जब यह मामला एडीएम मिश्रा के सामने रखा तो उन्होंने संबंधित थाने में बात की और लंच टाइम के समय स्कूल के आसपास पुलिस गश्त की व्यवस्था कर दी। डीईओ ने इस दौरान प्राइमरी स्कूल राजेन्द्र नगर का भी निरीक्षण किया। स्कूल व्यवस्थित तरीके से चलता मिला।