पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरजीपीवी के रजिस्ट्रार भदौरिया हुए कार्यमुक्त

आरजीपीवी के रजिस्ट्रार भदौरिया हुए कार्यमुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| राजीवगांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. एकेएस भदौरिया शुक्रवार को रिलीव हो गए। उनकी सेवाएं शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर को वापस कर दी गई हैं। वर्ष 2006 से वे विवि में रजिस्ट्रार का पद संभाल रहे थे। वे यहां प्रतिनियुक्ति पर थे। भदौरिया के कार्यमुक्त होने के बाद रजिस्ट्रार का प्रभार डिप्टी रजिस्ट्रार राकेश सिंघई को सौंपा गया है। राज्य शासन ने मई माह में रजिस्ट्रार भदौरिया सहित दो अन्य प्रोफेसरों का तबादला किया था। विवि में अधिकारियों की कमी और अधिक कार्य का हवाला देकर विवि ने उस समय डॉ. भदौरिया को रिलीव नहीं किया था।





जबकि केमेस्ट्री के प्रोफेसर डाॅ.एके मिश्रा ने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज उज्जैन में ज्वाइनिंग दे दी थी लेकिन मेकेनिकल विभाग के प्रोफेसर डॉ. असीम तिवारी हाईकोर्ट से स्थगन आदेश ले आए थे। उनका तबादला शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा किया गया था।