- Hindi News
- नवयुवक परिषद ने 1500 बच्चों को बांटी स्वेटर
नवयुवक परिषद ने 1500 बच्चों को बांटी स्वेटर
{केयर एंड शेयर के सहयोग से हुआ वितरण
संतहिरदाराम नगर भास्कर. भोपाल
नवयुवक परिषद के लगभग 1500 गोद लिए गए बच्चों को केयर एंड शेयर इंटरनेशनल लिमिटेड लंदन के सहयोग से स्वेटर बांटे गए। इसी को लेकर रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केयर एंड शेयर द्वारा समय-समय पर निर्धन बच्चों की शिक्षा, नेत्र एवं अन्य चिकित्सा शिविरों एवं पेयजल अन्य सेवा कार्यों में सहयोग प्रदान किया जाता रहा है। परिषद के बच्चों को उनके विद्यालय के यूनिफार्म के अनुरूप स्वेटर प्रदान किए गए। इस अवसर पर परिषद के समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।
नवयुवक परिषद एक सामाजिक संस्था है जो वर्ष 1978 से निरंतर सेवा के कार्याे में सक्रिय है एवं वर्तमान में लगभग 2000 बच्चों को गोद लेकर उनकी नि:शुल्क सेवा, कैरियर एवं उन्हें आत्म निर्भर एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है।