नि:शुल्क यूरोलॉजी शिविर 22 जनवरी से
संत हिरदाराम नगर भास्कर. भोपाल
आगामी 22 से 31 जनवरी 2015 तक सामाजिक संस्था सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय द्वारा जीव सेवा संस्थान के सहयोग से एक विशाल नि:शुल्क यूरोलॉजी शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जटिल ऑपरेशनों के लिए शिविर में अमेरिका के सुप्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट डॉ. सक्ति दास एवं डॉ. अमर सिंह तथा देश के अन्य नगरों के सुप्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट अपनी नि:शुल्क सेवाएं देंगे।
शिविर में रोगियों का पंजीयन 22 एवं 23 जनवरी को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। मरीजों के रोगों की जांच 22 से 24 जनवरी तक सुबह 9 से सायं 5 बजे तक की जाएगी तथा ऑपरेशन योग्य चिन्हित रोगियों को दिनांक 25 जनवरी को भर्ती कर 26 से 28 जनवरी तक उनके ऑपरेशन किए जाएंगे। शिविर का समापन 31 जनवरी को होगा। इसमें पहले आएं-पहले पाएं पद्धति से अधिकतम 100 रोगियों के ऑपरेशन करने का लक्ष्य रखा गया है। सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय के ट्रस्टी लोक चन्द जनियानी ने बताया है कि जिन पुरूषों में पेशाब संबंधी विभिन्न बीमारियों जैसे- बुढ़ापे में प्रोस्टेट का बढ़ना, बार-बार पेशाब आना, पेशाब में जलन, पेशाब रुकना, हाईपोस्पेडिया अर्थात जिन बच्चों का पेशाब, पेशाब के रास्ते आना, बच्चों में जन्म से ही पेशाब संबंधी किसी भी प्रकार के रोगों आदि की जांच कर आवश्यकतानुसार उनका इलाज एवं ऑपरेशन किए जाएंगे।
{सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक होगा पंजीयन