- Hindi News
- गुलाब प्रदर्शनी: बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता 21 दिसंबर को
गुलाब प्रदर्शनी: बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता 21 दिसंबर को
भेल भास्कर. भोपाल|राजधानी में3 4 जनवरी को आयोजित होने वाली अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी के पहले स्कूली बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजन किया गया है। 21 दिसंबर आयोजित होने वाली इस पेंटिंग प्रतियोगिता में सुबह 10 बजे एंट्री रिपोर्ट करनी होगी और 10.30 से 12.30 बजे तक प्रतियोगिता होगी। इसी के बाद प्रतियोगिता के परिणाम जाएंगे।
मध्य प्रदेश रोज सोसायटी के सचिव एसएस गद्रे के अनुसार गुलाब प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए लोकल स्तर पर श्रेष्ठ गुलाब उद्यान का भी चयन किया जाएगा। इसके लिए जवाहर गुलाब उद्यान बरखेड़ा लिंक रोड स्थित गुलाब उद्यान में रजिस्ट्रेशन फाॅर्म मिलना शुरू हो गए हैं। 23 दिसंबर तक उद्यानों का रजिस्ट्रेशन होगा।