- Hindi News
- 90 से 175 करोड़ की हुई भेल कर्मचारियों की थ्रिफ्ट सोसायटी
90 से 175 करोड़ की हुई भेल कर्मचारियों की थ्रिफ्ट सोसायटी
भेल कर्मचारियों की सहकारी संस्था बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी पिछले 5 साल में 90 करोड़ रुपए से बढ़कर करीब 175 करोड़ रुपए टर्न ओवर वाली संस्था बन गई हैं। वहीं उसकी स्वयं की केपिटल भी 4 करोड़ रुपए से बढ़कर 85 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। संस्था की वार्षिक रिपोर्ट में इस प्रगति के लिए कार्य प्रणाली में पारदर्शिता और सदस्यों के सहयोग को बताया गया है।
संस्था वर्ष 1965 में अस्तित्व में आई और यह उसका स्वर्ण जयंती वर्ष चल रहा है। इस मौके पर प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार संस्था की सदस्यता सिर्फ 62 कर्मचारियों से शुरू हुई थी। उस समय कर्मचारियों की संख्या ज्यादा होने के बाद भी विश्वास संस्था के प्रति नहीं बन पाया था। इस कारण काफी कम कर्मचारी सदस्य बने थे। इसके बाद हर साल सदस्य संख्या बड़ी और 31 मार्च 2014 को 5443 कर्मचारी संस्था के सदस्य थे। इस समय नई भर्ती में आए कर्मचारियों के कारण संख्या बढ़कर 5700 हो गई। भेल कारखाने में प्रत्येक कर्मचारी अब इसका सदस्य है।
>अपनी स्थापना के 50 साल पूरे किए संस्था ने >पांच साल में जमा पूंजी दो गुना 45 करोड़ से 85 करोड़ पहुंची >संस्था ऑनलाइन होने से कार्यस्थल पर बैठकर देखा जा सकता है खाता >सभी 5700 कर्मचारी सदस्य हैं, जिन्हें 1.38 करोड़ रुपए लाभांश बांटा गया
प्रतिभावान बच्चे का सम्मान करते ईडी प्रसाद