- Hindi News
- राजधानी की अन्य के मुकाबले सबसे बेहतर व्यवस्था भेल हाट में: भदौरिया
राजधानी की अन्य के मुकाबले सबसे बेहतर व्यवस्था भेल हाट में: भदौरिया
भेल संयुक्त व्यापारी संघ ने टाउनशिप में सातों दिन लगने वाली हाट को लेकर नया प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव के अनुसार यहां बेहतर पार्किंग, बिजली पानी की व्यवस्था के साथ डामरीकरण प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। संघ के प्रस्ताव के अनुसार राजधानी में जहां भी हाट लग रही हैं, उनसे बेहतर भेल में व्यवस्था रहेगी। भेल नगर प्रशासक ने भी संघ के प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए इस पर तुरंत अमल करवाने का आश्वासन दिया है।
संघ के अध्यक्ष रघुराज सिंह भदौरिया के अनुसार राजधानी में अभी जहां भी हाट लग रही हैं, वहां अव्यवस्था और पार्किंग का अभाव है। भेल में सभी हाट में पार्किंग, बिजली और पानी की व्यवस्था करने के साथ ही चबूतरे के अलावा वह सभी व्यापारी जो नीचे बैठ रहे हैं, एक ही लाइन में बैठेंगे। खरीदारी करने रहे लोगों को भी आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
व्यापारियोंको मिला आश्वासन
टाउनशिपमें सातों दिन लगने वाली हाट में रहीं समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने नगर प्रशासक से चर्चा की है। उन्होंने बताया कि भेल नगर प्रशासक प्रदीप मिश्रा ने संघ के प्रस्ताव पर करीब दो घंटे व्यापारियों से चर्चा की। साथ ही आश्वासन दिया कि जल्दी ही समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। जिन समस्याओं पर चर्चा हुई, उनमें शेड का काम अधूरा पड़ा है, हबीबगंज और पिपलानी हाट में सुलभ काॅम्पलेक्स का अभाव, किसी भी हाट में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है और सड़क खराब हो चुकी हैं। ये सभी समस्याएं दूर करने के लिए प्रशासक ने आश्वासन दिया है।