गोल्फ मैदान पर टूर्नामेंट आज से
राजधानी के एकमात्र सार्वजनिक गोल्फ मैदान पर टूर्नामेंट रविवार 14 दिसंबर को सुबह 7 बजे से शुरू हो रहा है। भोपाल ओपन टूर्नामेंट प्रदेश का सबसे ज्यादा चर्चित टूर्नामेंट हैं, जिसमें कई लोग भाग लेते हैं। 9 होल(35 पार) रिवर्स 18 होल(70 पार) का यह गोल्फ मैदान अंतर्राष्ट्रीय स्तर का है।
भेल गोल्फ के सचिव जेपी मसंद के अनुसार यह मैदान 1998 में बनकर तैयार हुआ। इसके बाद वर्तमान ईडी शशि रंजन प्रसाद को भी खेलों में काफी रुचि है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा राजधानी में एक मिलिट्री का सुल्तानिया इन्फेंट्री में गोल्फ मैदान है, जो सिर्फ सेना के लिए है। इस समय रेगुलर खेलने वालों में एक साल पहले तत्कालीन कलेक्टर निकुंज श्रीवास्तव और वर्तमान के कई डाॅक्टर और आईपीएस अधिकारी गोल्फ खेलने रहे हैं।
भेल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्थित गोल्फ मैदान
{एक मैदान मिलिट्री का सुल्तानिया इंफेंट्री में सिर्फ सेना के लिए {9 होल(35 पार) अंतर्राष्ट्रीय स्तर का है मैदान