- Hindi News
- कक्षा दो की छात्रा, डांस ऐसा कि बड़े भी दंग रह जाएं
कक्षा दो की छात्रा, डांस ऐसा कि बड़े भी दंग रह जाएं
सेंट मोंट फोर्ड स्कूल में कक्षा दो की 6 वर्षीय छात्रा पीहू नामदेव के द्वारा डांस की कई प्रस्तुतियां विभिन्न स्थानों पर दी जा रही हैं। भोपाल हाट के अलावा हाल ही में स्कूल के वार्षिक उत्सव में भी उसके डांस को काफी सराहा गया।
आनंद नगर स्थित बिजली कॉलोनी में रहने वाली रूपाली नामदेव की पुत्री पीहू पिछले दो साल से डांस में पारंगत हैं। स्कूल के कार्यक्रम में उसे बेस्ट डांस के लिए सम्मान भी दिया गया। रूपाली के अनुसार पीहू को डांस सिखाने के लिए कभी क्लास नहीं भेजना पड़ा। वह बचपन से घर पर ही डांस की प्रेक्टिस कर रही है। वह टीवी पर वही कार्यक्रम देखती है, जिसमें डांस दिखाया जा रहा हो। पढ़ाई में क्लास में अव्वल आने के साथ ही हर कार्यक्रम में भाग लेती है। उसका लक्ष्य डिस्ट्रिक्ट से लेकर नेशनल तक डांस कॉम्पटीशन में भाग लेना है।