पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिद्धि विनायक में हुई प्राण प्रतिष्ठा

सिद्धि विनायक में हुई प्राण प्रतिष्ठा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलार की डीके हनी होम्स कॉलोनी के पार्क क्रमांक दो में स्थानीय रहवासियों द्वारा श्री सिद्धि विनायक मंदिर का निर्माण कराया गया है। पिछले दिनों मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ। इसमें भगवान शिव-पार्वती, राम, लक्ष्मण, माता सीता, शिव लिंग, दुर्गा देवी की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। इन मूर्तियों को उज्जैन इंदौर लाया गया है। साथ ही मंदिर के शीर्ष पर कलश की स्थापना की गई। इस अवसर पर धूमधाम से कलश यात्रा भी निकाली गई। कलश यात्रा बैंडबाजे के साथ धूमधाम से कॉलोनी परिसर में निकाली। उसमें पीली साड़ी पहनकर दो दर्जन महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। उनके साथ अन्य रहवासी भी शामिल थे।