पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सितार वादक के रूप में बनाई पहचान

सितार वादक के रूप में बनाई पहचान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मशहूर सितार वादक श्याम वैष्णव कोलार के साईं सिद्धा होम्स में रहते हैं। उन्होंने अपने इस हुनर के बदौलत संगीत जगत में अपनी एक पहचान बनाई है। कई राष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाकर कला प्रेमियों का मनोरंजन किया है। उन्हें करवट कला परिषद 2002, मानस संगीत सभा सिरमोर कला संगम 2008 जैसे सम्मान हासिल हुए हैं।

सितार के साथ ही तबला, गिटार, वायलिन, की-बोर्ड पर भी उनका अच्छा नियंत्रण है। वे वर्तमान में 50 छात्रों को इन सब वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण दे रहे हैं। लाइम लाइट से दूर शांति पसंद करने वाले श्याम वैष्णव का बीते 30 साल से संगीत से नाता है। उन्हें संगीत की विधा विरासत में मिली है। उनके पिता प्रेमनारायण वैष्णव शौकिया संगीतकार थे।

वैष्णव बताते हैं कि 13 वर्ष की आयु से वे संगीत से जुड़ गए थे। उन्होंने तबला बजाने से अपने सफर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने सितार बजाना शुरू किया। इसकी शिक्षा सितारी बाबा के आश्रम में हासिल की। उसके बाद गुरु स्वामी राम प्रियदास त्यागी गुरु पीटी विम्वेलेंदू से भी सितार सीखा।

श्याम वैष्णव बताते हैं कि पांच नंबर स्थित मकान में रहने के दौरान 2006 में आई बाढ़ के समय उनके घर में पानी भर गया था। सारा सामान खराब हो गया था। सिर्फ एक सितार बचा था और जेब में तीन हजार थे। जिसे लेकर वे कोलार के सर्वधर्म आए और इत्तफाक से उन्हें एक फ्लैट खरीदने का अवसर मिल गया। कुछ समय पहले ही वे सर्वधर्म से साईं सिद्धा होम्स मं शिफ्ट हुए हैं।

आत्मविश्वास एकाग्रता बढ़ाता है संगीत

वैष्णवकहते हैं कि आपको कोई भी संगीत, किसी भी तरह का संगीत पसंद हो, उसे सुने। उससे मनोरंजन तो होता ही स्ट्रेस भी खत्म हो जाता है। उस पर ध्यान लगाने से आपका आत्मविश्वास और एकाग्रता बढ़ती है।

वर्ष 2000 में इंदौर में ऑल इंडिया वैष्णव समाज, 2001 शहडोल के अमलाई में रोटरी क्लब भोपाल सेंट्रल, 2002 में करवट कला परिषद भोपाल, 2002 उज्जैन के कुंभ में, 2004 मुंबई, 2005 संस्कार भारती भोपाल के कार्यक्रम में, 2007 रीवा के चुरहट में, 2008 में उड़ीसा के कोनार्क यूथ फेस्टीवल में और मानस संगीत सभा भोपाल में सितार कंसर्ट किया है।

>नाम : श्याम वैष्णव >कला : सितार वादक

>उम्र : 40 वर्ष >शिक्षा : पोस्ट ग्रेजुएट मास्टर्स ऑफ म्यूजिक >पता : साईं सिद्धा होम्स मदर टेरेसा स्कूल के पास

कई राष्ट्रीय मंच