पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर वाले सोते रहे, वारदात को अंजाम दे गए चोर

घर वाले सोते रहे, वारदात को अंजाम दे गए चोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलार की राजवैद्य कॉलोनी के बी-सेक्टर के एक घर से पिछले दिनों लैपटॉप कैमरा चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी सुबह के वक्त आधे घंटे के अंदर उस वक्त हुई जब घर वाले सो रहे थे। उन्हें चोरी का पता आधे घंटे बाद चला। उन्होंने थाने में इसकी शिकायत की।

जानकारी के मुताबिक रघुवीर सिंह अहिरवार का कोलार मेन रोड पर फोटो स्टूडियो है। वे राजवैद्य कॉलोनी में साईं स्टील शॉप के पास स्थित बी-24 मकान में रहते हैं। उन्होंने बताया कि बीती सुबह करीब आठ बजे उनका छोटा भाई स्कूल के लिए निकला। उसने दरवाजा अटका दिया था। उनका बाकी परिवार बहन माता-पिता अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। करीब साढ़े आठ बजे जब वे सोकर उठे तो उनके कमरे में रखा लैपटॉप निकोन कंपनी का डीएसएल कैमरा गायब था। दोनों की कीमत करीब एक लाख रुपए से ज्यादा होगी। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उस समय जांच-पड़ताल की पर अब तक खुलासा नहीं हुआ है।

पिछलेमहीने बाइक हुई थी चोरी

राजवैद्यकॉलोनी में साईं स्टील के पास का एरिया में चोरों के निशाने पर है। पिछले महीने ही इसी क्षेत्र से घर के सामने से एक बाइक चोरी हो गई थी। स्थानीय लोग बताते हैं कि साईं स्टील के क्षेत्र में रात के वक्त कुछ बदमाश आकर शराबखोरी करते हैं। लोगों का कहना है कि इस एरिया में कई बार संदिग्धों को देखा गया है। पुलिस को भी उसके बारे में बताया गया है पर कोई कार्रवाई नहीं होती है और ही पुलिस की गश्त होती है।

>राजवैद्य कॉलोनी में बार-बार हो रही चोरी की वारदात, पहले बाइक, अब लैपटॉप कैमरा हुआ चोरी