बारिश हुई और बिजली हो गई गुल
कोलार भास्कर. भोपाल| कोलारमें बिजली गुल पर रोक लगाने के बिजली कंपनी के तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं। जरा बारिश होने या तेज हवा चलने पर बिजली गुल हो रही है। शुक्रवार रात अचानक हुई बारिश के दौरान कोलार की कई कॉलोनियों में बिजली गुल हुई। कहीं एक घंटे के लिए तो किसी कॉलोनी में एक घंटे से ज्यादा समयके लिए। इसके चलते रहवासियों परेशानी हुई। पॉश कॉलोनी दानिशकुंज के रहवासियों ने बताया कि शाम सात बजे के बाद अचानक बिजली बंद हो गई। इसके बार रात आठ बजे बिजली चालू हुई। वहीं राजहर्ष कॉलोनी में भी इसी तरह शाम के एक-एक घंटे के लिए दोबार बिजली गुल हुई। यहां पहले एक घंटे होर्डिंग का कपड़ा तार में उलझने के कारण सप्लाई प्रभावित हुई। फिर बारिशकी वजह से एक घंटे से ज्यादा समय बिजली गुल रही।