- Hindi News
- कोलार में हॉकर्स काॅर्नर बनाने लिखा उपायुक्त को पत्र
कोलार में हॉकर्स काॅर्नर बनाने लिखा उपायुक्त को पत्र
कोलार भास्कर. भोपाल| कोलारमें मेन रोड पर बेतरतीब तरीके से लगने वाली दुकानों को व्यवस्थित करने के लिए एक बार फिर से कवायद शुरू की गई है। इसके तहत जोन 15 के प्रभारी अधिकारी सत्येंद्र सिंह धाकरे ने हाल ही में नगर निगम के उपायुक्त को पत्र लिखकर हॉकर्स कॉर्नर का निर्माण करने की आवश्यकता से अवगत कराया है। पत्र में पूर्व पालिका परिषद के संकल्प वर्ष 2008 में तत्कालीन वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री बाबूलाल गौर के पत्रों का संदर्भ भी दिया गया है, जिसमें आम्र विहार के पास, बीमाकुंज और साईं नाथ नगर में हॉकर्स कॉर्नर के लिए स्थान चिह्नित किए गए थे। मगर उसके बाद हॉकर्स कार्नर बनाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यही वजह है कि अब तक हॉकर्स कार्नर का निर्माण नहीं हो सका है।
सबकाफायदा
कोलारफुटकर व्यापारी संघ के अध्यक्ष र|ेश उपाध्याय का कहना है कि हॉकर्स कॉर्नर में सड़क किनारे बेतरतीब लगने वाली दुकानों को व्यवस्थित किया जा सकता है। इससे ट्रैफिक भी बाधित नहीं होगा। इसलिए कोलार में हॉकर्स काॅर्नर का निर्माण जरूरी हो गया है। उसके बनने से दुकान लगाने वालों, राहगीरों, वाहन चालकों सहित रहवासियों सभी को सुविधा होगी।