- Hindi News
- पुलिस और आमजन के बीच दूरियां कम करने पर जोर
पुलिस और आमजन के बीच दूरियां कम करने पर जोर
आम व्यक्ति पुलिस के पास अपनी शिकायत करने में डरे नहीं, वह अपनी बात बेखौफ रखे। पुलिस भी लोगों से अच्छा व्यवहार करे। तभी मानव अधिकारों का संरक्षण हो सकेगा। यह विचार पुलिस और आम जनता के बीच संबंध विषय पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पुलिस का डर अपराधियों में होना चाहिए आम लोगों में नहीं। आम लोगों को पुलिस की मदद करना चाहिए, ताकि बेहतर और अपराधमुक्त समाज का निर्माण हो सके। दोनों के बीच दूरियां कम होना चाहिए।
जारगरुकताहै जरूरी
सद्भावनामानव जागृति सेवा समिति के सचिव मानव अधिकार कार्यकर्ता मुनिस खान ने कहा कि मानव अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक रहना चाहिए और अपना अधिकार पाने के लिए संघर्ष करना चाहिए। संस्था के उपाध्यक्ष कमल शंकर सिंह ने कहा कि पुलिस सहित सभी विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारी बेहतर तरीके से निभाएं तो लोगों की शिकायतों का निराकरण जल्द होगा और न्याय मिलेगा। संस्था की अध्यक्ष कौसर परवीन ने कहा कि कानून का पालन ही मानव अधिकारों का संरक्षण है। इसके लिए समय-समय पर जागरुकता कार्यक्रम होना चाहिए।
अन्य वक्ताओं ने भी मानव अधिकारों के प्रति जागरुक रहने अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ये जरूरी है कि आम लोग भी अपने अिधकारों के प्रति जागरूक हों।
{अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर कार्यक्रम
पुराने शहर के ऐशबाग स्थित जवाहर कॉलोनी में अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर पुलिस और जनता के बीच संबंध विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस और आमजन के बीच दूरियां कम करने पर जोर दिया गया...