पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंधेरी गलियां होंगी रोशन

अंधेरी गलियां होंगी रोशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम पुराने शहर में बीस हजार से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगाएगा। प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप के तहत ये काम किया जाएगा। इसका लाभ उन क्षेत्रों को मिलेगा जहां स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हैं। नगर निगम के काल सेंटर पर लंबे समय से स्ट्रीट लाइट संबंधी शिकायतें दर्ज हो रही थीं। इसके देखते हुए निगम प्रशासन ये काम शुरू करेगा।

जानकारी के अनुसार टीला जमालपुरा, आरिफ नगर, संजय नगर, शाहजहांनाबाद, ऐशबाग, करोंद अस्सी फिट से लगे कई क्षेत्रों से लगातार नगर निगम के कॉल सेंटर पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगी होने की शिकायतें मिल रही थीं। उक्त क्षेत्रों में अंधेरे के कारण रात के समय आवागमन करना मुश्किल हो रहा था। इन दिनों चोरियों की घटनाएं बढ़ने से लोग भयभीत हैं। लोगों का कहना है कि लंबे समय से नगर निगम ने स्ट्रीट लाइट नहीं लगवाई है। इसके कारण सड़क पर अंधेरे की समस्या रहती है। गौरतलब है कि पिछले दिनों ननि आयुक्त तेजस्वी एस नायक ने स्ट्रीट लाइट तत्काल लगवाने के निर्देश दिए थे।

पुराने शहर में लंबे समय से अंधेरे की समस्या से परेशान लोगों को अब जल्द ही राहत मिल जाएगी। नगर निगम प्रशासन कई मोहल्लों में बिजली के खंभों पर स्ट्रीट लाइटें लगाने की तैयारी कर रहा है...

पुराने शहर के कई मोहल्लों में लगेंगी स्ट्रीट लाइट, लगाई जाएंगी 20 हजार से ज्यादा लाइट