पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करोंद रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण कार्य सुस्त

करोंद रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण कार्य सुस्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करोंद मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक बंद रहने से होने वाली परेशानी को दूर करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा करीब सवा दो करोड़ रुपए से अंडरब्रिज का निर्माण करवाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य सुस्त गति से चल रहा है। हालांकि 80 फीसदी से अधिक काम हो चुका है।

अब यहां एप्रोच रोड का निर्माण होना है। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने जिला प्रशासन से एक करोड़ रुपए मांगे है। इसके अलावा करोंद फाटक को बंद करने की भी अनुमति कलेक्टर से मांगी गई है ताकि एप्रोच रोड का निर्माण किया जा सके। फिलहाल जिला प्रशासन ने इस दिशा में कोई पहल नहीं की है। रेलवे प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य पूरा करने की डेडलाइन जून माह में ही निकल चुकी है।

जानकारी के अनुसार नव बहार सब्जी मंडी के करोंद में शिफ्ट होने के बाद करोंद मार्ग पर यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है। रेलवे फाटक बंद होने की स्थिति में यहां वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है। इस समस्या को देखते हुए यहां अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य गत वर्ष शुरू किया गया था। इसके निर्माण के लिए 30 जून का समय निर्धारित किया गया थ। एप्रोच रोड के कारण इसकी सौगात मिलने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

लग चुके हैं ट्रैक के नीचे आरसीसी बॉक्स

रेलवे अंडरब्रिज कंस्ट्रक्शन प्रणाली के तहत ट्रैक के नीचे आरसीसी बॉक्स लगाए जा चुके हैं। उक्त मार्ग पर यातायात के दबाव को ध्यान में रखते हुए अंडरब्रिज का कंस्ट्रक्शन किया जा रहा है। एक छोर को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए सीसी सड़क बनाई जा चुकी है। जबकि दूसरे छोर का काम बाकी है।

इन्हें मिलेगा लाभ

डीआईजी बंगला, आरिफ नगर, नवाब कॉलोनी, काजीकैंप, करोंद हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, फिजा कॉलोनी, विश्वकर्मा कॉलोनी, टीला जमालपुरा, नारियल खेड़ा के अलावा भोपाल टॉकीज से करोंद, अयोध्या बायपास, गांधीनगर, राजाभोज एयरपोर्ट आने जाने वालों को नवाब कॉलोनी के पास रेलवे फाटक बंद होने पर परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। दुपहिया वाहन अंडरब्रिज से होकर गुजरेंगे तो वहीं चार पहिया वाहन बसें फाटक मार्ग से गुजर सकेंगी।

नहीं लगेगी वाहनों की कतार

रेल फाटक बंद होने की दशा में अक्सर लो-फ्लोर बसें, मैजिक, मिनी बसें, कार आदि सहित दुपहिया वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। संकरा मार्ग होने के कारण काफी देर बाद यातायात बहाल हो पाता