बस्ती में फल वितरित किए
वार्ड नं .दो में आने वाले लालघाटी से एयरपोर्ट को जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित गरीब बस्ती में अनमोल कल्याण एवं सेवा संस्था के कार्यकर्ताओं ने फल वितरित किए। संस्था की अध्यक्ष अर्जुमंद खानम ने बताया कि यहां एक दर्जन से अधिक परिवार रहते हैं। नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी दस्ता आए दिन यहां के लोगों को बेघर कर देता है। लिहाजा उनको उजाड़ने के बजाए पुनर्वास किया जाए। उन्होंने बताया कि यहां ये परिवार करीब सात साल से रह रहे हैं। उनकी संस्था उक्त बस्ती के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने का काम कर रही है। समय-समय पर फल, भोजन वितरण के अलावा सर्दी के मौसम में गरम कपड़े आदि वितरित किए जाते हैं। संस्था जल्द ही पुराने शहर की बस्तियों में शिक्षा के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए मुहिम चलाएगी।