- Hindi News
- धोखाधड़ी : चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर गिरफ्त में, पूछताछ में होगा खुलासा
धोखाधड़ी : चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर गिरफ्त में, पूछताछ में होगा खुलासा
दो साल से थी पुलिस को तलाश, न्यायालय ने पूछताछ के लिए दिया 5 दिन की पुलिस रिमांड पर
कार्यालयसंवाददाता|अशोकनगर
दोसाल पहले शहर के नागरिकों को 35 माह में डबल पैसा करने का झांसा देने वाली एक चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर को पुलिस ने भोपाल क्राइम ब्रांच की सहायता से पकडऩे में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने फर्जी कंपनी के डायरेक्टर को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय द्वारा डायरेक्टर से पूछताछ के लिए पुलिस को 5 दिन की रिमांड पर सौपा गया है। पुलिस रिमांड पर लेकर यह जानकारी लेने में लगी है कि इनके फरार साथी कहां हैं और किन लोगों के साथ कितनी राशि की धोखाधड़ी कंपनी द्वारा की है। कोतवाली टीआई आरबीएस सिकरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली में वर्ष 2012 में विन मैरिकल कंपनी के खिलाफ शहर के कुछ लोगों द्वारा धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कराया गया था। इसके उपरांत पुलिस द्वारा जांच के बाद कंपनी के चार सदस्यों को पकड़ लिया गया था। पुलिस को कंपनी के डायरेक्टर दिनेश बागवान की लंबे समय से तलाश थी। विगत दिनों आरोपी डायरेक्टर को पकड़ कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। श्री सिकरवार ने बताया कि पुलिस द्वारा अभी तक कंपनी के पांच सदस्यों को पकड़ लिया है और बचे दो सदस्यों की तलाश की जा रही है।