पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भोपाल ग्वालियर

भोपाल/ ग्वालियर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल/ ग्वालियर

जिलासंभागीय मेडिकल बोर्ड में फेल पास आरक्षकों के मेडिकल टेस्ट 23 दिसंबर से स्टेट बोर्ड में होंगे। डीबी स्टार के गत 11 दिसंबर के अंक में \\\"फिट आरक्षकों को भी ज्वाइन कराने से इंकार\\\' शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद मेडिकल टेस्ट के लिए डेट की घोषणा की गई है।

मेडिकल टेस्ट की डेट तय होने से उन आरक्षकों को राहत मिली है, जो जिला संभागीय स्तर के मेडिकल बोर्ड से पास होने के बाद स्टेट बोर्ड में मेडिकल कराने के लिए भोपाल के चक्कर लगा रहे थे। इस प्रक्रिया में देरी के कारण प्रदेशभर के अारक्षक गत छह महीने से परेशान थे, उन्हें ज्वॉइन कराने से इंकार कर दिया था। 23 दिसंबर से ही बचे हुए जिलों के मेडिकल टेस्ट भी राज्य मेडिकल बोर्ड में शुरू हो जाएंगे। जल्द ही इसकी सूचना आरक्षकों को भेज दी जाएगी।