पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूरा बाजार बसा दिया

पूरा बाजार बसा दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपलानी-सोनागिरी क्षेत्र में तो पूरा का पूरा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स ही नजूल की जमीन पर बन गया है। यह काॅम्प्लेक्स इस वार्ड के एक पूर्व पार्षद ने बनाया है। उन्होंने लक्ष्मीनगर नाम से एक बस्ती भी बसा दी है। इस क्षेत्र में एक दुकानदार ने स्वीकार किया है कि यह जमीन नजूल की है और उनके अलावा कई लोगों ने यहां दुकानें बनाई हैं। डीबी स्टार की पड़ताल में खुलासा हुआ कि वर्ष 2003 में दुकानें बनाई गई थीं। इन दुकानों के पीछे एक धार्मिक स्थल भी है। कई लाेगों द्वारा यहां की खाली पड़ी जगह पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।

पेज 1 का शेष

हमें पर्ची देंगे

हमतो जाटखेड़ी के रहने वाले हैं, लेकिन एक आदमी हमारे पास आया और कहा कि यहां झुग्गी बना लो। वह इन्हें टूटने से बचाएगा और उसने पर्ची देने की बात भी कही है। इसलिए तो हम यहां आकर अपनी झुग्गी बना रहे हैं। यहां कई लोग झुग्गी बना रहे हैं।

गायत्री,झुग्गीबनाने वाली महिला

सबने दुकानें बनाई हैं

वहांहमारे अलावा अन्य कई लोगों की दुकानें बनी हुई हैं। ये दुकानें वर्षों पहले बनाई गई थीं। हमारे परिवार के सदस्य तीन बार पार्षद बने, लेकिन अवैध कब्जे हमने नहीं करवाए। हमने किसी प्रकार से अतिक्रमण नहीं किया है।

संतोषग्वाला, पूर्वपार्षद किशन ग्वाला का बेटा

जहां चाहे बना रहे झुग्गी

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स नजूल की जमीन पर

कई बार शिकायत की

इसक्षेत्र में जहां जगह खाली दिखती है, बाहर से आकर लोग कब्जे करने लगते हैं। चूंकि यह जगह हाउसिंग बोर्ड की है तो कार्रवाई उन्हें करनी है। मैं यह जानकारी उन्हें दे चुका हूं।

महेंद्रपरमार, पार्षदवार्ड 53

कब्जेहटवा देंगे

हमारेपास जानकारी गई है और एसडीएम पुलिस से बातचीत हो चुकी है। हम अगले एक-दो दिन में इन्हें हटा देंगे।

एनडीअहिरवार, ईईमप्र हाउसिंग बोर्ड, सर्कल तीन भोपाल

बदलेमें जगह मिली है

हबीबगंजनाके के पास 20 साल पहले मैं और मेरा भाई उमाकांत रेत-गिट्टी का काम करते थे। बाद में सड़क चौड़ी हुई तो हमें हटा दिया गया। बड़ी मुश्किल से यह थोड़ी सी जगह नगर निगम ने अलॉट की है।

आशारामशर्मा, भाजपापार्षद