कैमरे में कैद हुई बाघों की अठखेलियां
वनविभाग द्वारा जंगलों में लगाए गए टाइगर सर्विलांस सिस्टम में आई तस्वीरों में 10-11 दिसंबर की दरमियानी रात को बाघ तालाब में नहा रहा है। कभी वह पानी में छलांग लगा रहा है तो कभी डुबकी लगाते हुए अठखेलियां कर रहा है। 12 दिसंबर की रात को 3-4 बजे के बीच तीन बाघों की उछल-कूद करते हुए रिकॉर्डिंग की गई है। सर्विलांस कैमरों में उनकी हर हरकत कैद हुई है। गौरतलब है कि बाघ ने दो दिन पहले समसपुरा क्षेत्र से शिकार भी किया है।
एक साथ िदखे पांच बाघ... पेज 1 का शेष
टाइगर के हित में सुरक्षित नहीं
यहजंगल तो सेंचुरी है और ही नेशनल पार्क। हर जंगल को पार्क सेंचुरी बनाया भी नहीं जा सकता। लेकिन यदि यहां बाघ का भ्रमण लगातार हो रहा है तो इस बारे में सरकार को नीति बनाना चाहिए कि इस विषय पर क्या किया जाए? टाइगर का यहां लगातार भ्रमण करना सुरक्षित नहीं है। जनसंख्या बढ़ रही है और जंगल कम हो रहा है, ऐसे में बाघ असुरिक्षत होगा ही। सेंचुरी का स्टाफ अलग होता है और सामान्य वन मंडल का अलग। बाघ भी खाने-पीने की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। इसलिए इस बारे में नीति बनाना आवश्यक है।
पीएनलाड, वन्यप्राणी विशेषज्ञ
सुरक्षा सर्वोपरि
हमनेतीन स्थानों पर कैमरे चालू करवाए हैं। रात्रि गश्त करने वाले अमले को भी पहले से ज्यादा एेहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। बाघों की सुरक्षा के लिए हम पहले की अपेक्षा अधिक सक्रिय हैं। एल.कृष्णमूर्ति, डीएफओ,भोपाल