- Hindi News
- स्टैंडिंग काफ रेजेस से पिंडलियों को िमलेगा शेप
स्टैंडिंग काफ रेजेस से पिंडलियों को िमलेगा शेप
पिंडली (काफ) की मसल्स शरीर की सबसे जरूरी और मजबूत मसल्स में से एक है। अगर यह कमजोर होने लगती है तो आपको पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। स्टैंडिंग काफ रेजेस से पिंडलियों को मजबूती और अच्छा शेप दिया जा सकता है। इसे ऐसे करें -
{दोनों हाथों में डंबल्स लें। डंबल्स के स्थान पर कोई भी वजनदार चीज ली जा सकती है।
{चित्र में दिखाए गए तरीके से किसी पटली या सीढ़ी के किनारे पर खड़े हो जाएं। ध्यान रहे पंजों का पिछला हिस्सा (एड़ी) हवा में रहे।
{सांस लें और एड़ियों को कुछ इंच ऊपर उठाएं, इस तरह कि शरीर का वजन पंजे के अगले हिस्से पर जाए। सांस रोककर रखें।
{इस स्थिति में कुछ देर रहें ताकि पिंडलियों पर असर महसूस हो। फिर वापस पिछली स्थिति में आकर सांस छोड़ें।
{प्रक्रिया को 20-25 बार दोहराएं। धीरे-धीरे संख्या बढ़ाते जाएं।
Workout
सौरभ चंदेल
ट्रैनर,कोटयार्ड बाय
मैरियट जिम, भोपाल