गाय मालिकों पर एफआईआर की चेतावनी
संतनगर भास्कर. भोपाल| उपनगरकी संत गौरक्षा उत्थान समिति ने गाय मालिकों पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है। समिति पदाधिकारियों का कहना है कि गाय मालिकों ने अगर अपनी गायों को खुले में छोड़ा तो वे उन पर एफआईआर दर्ज कराएंगे।
बीते दिनों रेलवे पटरी पर एक गाय के घायल होने की घटना के बाद से संत गौरक्षा उत्थान समिति के पदाधिकारी आक्रोशित हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि गाय जब तक दूध देती है तो उसे अच्छे से पाला जाता हैं वहीं जब वह दूध नहीं देती तो उसे लावारिस छोड़ दिया जाता है। समिति के पदाधिकारियों ने चेतावनी भरे शब्दों में साफ कहा है कि अगर किसी की भी गाय सड़कों पर घूमती नजर आई तो वे गाय मालिक के खिलाफ तुरंत थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराएंगे। बीते दिनों एक सेप्टिक टैंक में गिरकर गाय मरने की घटना को लेकर भी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। गौरतलब है कि संतनगर की सड़कों पर अक्सर कई मवेशी घूमते नजर आते हैं। मुख्यमार्ग पर इन मवेशियों के वाहनों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले भी कई बार सामने चुके हैं। बावजूद इसके इनके मलिकों द्वारा इन्हें उिचत स्थान पर नहीं रखा जाता।