यातायात में बाधक बने कंटेनर
नगर निगम अधिकारी कर रहे हैं अनदेखी
अंधेरे में रहता है वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का डर
कचरा वाहनों के कारण जाम में फंस जाते हैं वाहन
आधी सड़क तक रखे रहते हैं कचरे के कंटेनर, ठीक से नहीं उठता कचरा
संतहिरदाराम नगर की यातायात व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। उपनगर का मुख्य मार्ग हो या अंदरूनी सड़कें हर कहीं ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ रही है। यहां अंदर के प्रमुख मार्गों पर कई जगह बीच सड़क तक कंटेनर रखे हुए हैं। यातायात दबाव और सार्वजनिक स्थलों पर रखे इन कंटेनरों से जहां लोगों को अत्यधिक दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। वहीं कॉलोनियों का यातायात भी बाधित होता है। अधिकांश स्थानों पर तो कंटेनर के आसपास गंदगी का आलम रहता है। यहां नियमित सफाई तक नहीं हो पा रही है। लोगों का कहना है कि मुख्य मार्गों पर रखे कंटेनरों को सड़क किनारे रखना चाहिए, ताकि ग्रीन शहर, क्लीन शहर का सपना साकार हो सके। वार्ड चार के आरामशीन रोड पर चार से अधिक कंटेनर आधी सड़क तक रखे हुए हैं। यहां रखे कंटेनर के आसपास गंदगी बनी रहती है। जबकि कचरा वाहनों के आने के दौरान तो यहां यातायात व्यवस्था पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो जाती है। यही हालात अन्य वार्डों में भी देखे जा सकते हैं। यहां के दुकानदारों का कहना है कि आसपास की सफाई व्यवस्था तो ठीक-ठाक रहती है, लेकिन कंटेनर के कारण लोगों को परेशानी होती है।
यहांरोज ट्रैफिक जाम
उपनगरके अंदरूनी मार्गों पर रखे कंटेनर से जब कचरा उठाने नगर निगम के कर्मचारी वाहन लेकर आते हैं तो जाम के हालात बन जाते हैं। कई बार निगमकर्मी कचरा उठाने देरी से पहुंचते हैं, जिससे स्कूली वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। लिहाजा दुपहिया वाहन चालकों को अंदरूनी गलियों से जाना पड़ता है।
कंटेनर के पास छोड़ जाते हैं कचरा
संतनगरके विभिन्न क्षेत्रों में जब नगर निगम के कर्मचारी कंटेनरों को खाली करने पहुंचते हैं तो वे कंटेनर के बाहर पड़े कचरे को उठाने में खानापूर्ति करते हैं। दरअसल कंटेनर के चारों तरफ कंटेनर खाली करने के बाद तक कचरा पड़ा रहता है। इसे ठीक से नहीं उठाया जाता। ऐसे में क्षेत्र की सफाई व्यवस्था दुरुस्त होने की बजाए यथावत रहती है। पुरानी सब्जी मंडी के पास एक डाॅक्टर की क्लीनिक के सामने तो लंबे समय से कचरे का कंटेनर पड़ा हुआ सड़ गया है। इसमें कचरा भरा होने के बाद भी उठाया नहीं जा रहा है। लोग यहीं पेशाब करते हैं, जिससे बदबू का वातावरण रहता है।
प्रेमरामचंदानी मार्ग पर भी जगह-जगह सड़क पर कंटेनर रखे हुए हैं।
आरामशीन रोड पर तीन से अधिक स्थानों पर इसी आधी सड़क तक कंटेनर रखे हुए हैं, जिनसे यातायात बाधित होता है।
कहां-कहां होती है लोगों को परेशानी
वार्डचार के आरामशीन रोड और प्रेमरामचंदानी मार्ग पर एक दर्जन से अधिक कंटेनर रखे हुए हैं। इनके आसपास दिनभर गंदगी का आलम रहता है। गैस दावा अदालत भवन के सामने वाले कंटेनर के पास से निकलना तो काफी मुश्किलों भरा होता है। यहां से उठती दुर्गंध रहगीरों रहवासियों दोनों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। इसके अलावा बी वार्ड, सीआरपी, एफ वार्ड, पटरी पार की कॉलोनियां, इंदिरा नगर कॉलोनी, संजय नगर कॉलोनी, बेहटा गांव, राहुल नगर अन्य कॉलोनियों भी सड़क तक कंटेनर रखे देखे जा सकते हैं। उपरोक्त सभी मागों स्थानों पर रोजाना लोगों को कंटेनर रखे होने से आवाजाही में बेहद परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने इस संबंध में ननि में शिकायतें भी की हैं।
^नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए प्रयास तो किए जाते हैं, लेकिन जरा सी लापरवाही उनके किए कराए पर पानी फेर रही है। निगमकर्मियों को चाहिए कि वे कंटेनरों को बीच सड़क से हटाकर उन्हें किनारे पर ही रखें। -राजेन्द्रसेन, रहवासी
^प्रमुखमार्गों पर कंटेनरों के होने के कारण गंदगी की समस्या खत्म नहीं हो पा रही है। कंटेनर खाली करने के दौरान आसपास की सफाई भी ठीक से की जाए। यहां सड़क के बीच में रखे कंटेनर वाहन चालकों के लिए काफी खतरनाक हैं। -ओमप्रकाश मेहरा, रहवासी