पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 7 हजार से ज्यादा नेत्र रोगियों का हुआ इलाज

7 हजार से ज्यादा नेत्र रोगियों का हुआ इलाज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक माह में कुल 834 मोतियाबिंद के ऑपरेशन

संतनगर भास्कर|भोपाल

सेवासदननेत्र अस्पताल में जनवरी में 7,133 नेत्र रोगियों की आंखों की जांच तथा उपचार और 834 रोगियों के मोतियाबिन्द ऑपरेशन किए गए। इनमें नौ शिविरों में आए 2,057 रोगियों की नि:शुल्क जांच एवं उपचार तथा 485 मरीजों के नि:शुल्क ऑपरेशन शामिल हैं। इनके अलावा सेवासदन आकर इलाज करवाने वाले 5,076 रोगियों की आंखों का उपचार एवं इनमें से 349 रोगियों के सशुल्क नेत्र रोग ऑपरेशन किए गए। शिविरों में आकर जांच, उपचार और ऑपरेशन करवाने वाले रोगियों का पूरी तरह से मुफ्त इलाज किया जाता है। इस अवधि में सेवा सदन नेत्र अस्पताल में 9 रोगियों का नेत्र प्रत्यारोपण किया गया।

जनवरी में सोनकच्छ में 315 रोगियों की आंखों की जांच और उपचार तथा 92 मोतियाबिन्द ऑपरेशन किए गए। इसी प्रकार नसरुल्लागंज के 361 रोगियों का उपचार और 98 रोगियों के ऑपरेशन हुए। गोविंदपुरा में 148 रोगियों की आंखों का उपचार और 18 मोतियाबिन्द ऑपरेशन किए गए। सिवनी मालवा में 501 रोगियों का उपचार और 59 के मोतियाबिन्द ऑपरेशन हुए। प्रेयागांव में 52 रोगियों का उपचार, 8 मोतियाबिन्द ऑपरेशन हुए। दशमेश नगर भोपाल में 166 रोगियों का उपचार 17 मोतियाबिन्द ऑपरेशन किए गए। सीहोर में 212 रोगियों का उपचार और 48 मोतियाबिन्द ऑपरेशन हुए। भोपाल के शाहपुरा में 129 रोगियों का उपचार और 9 के मोतियाबिन्द ऑपरेशन हुए तथा दोराहा के कैप में 173 रोगियों का उपचार और 36 मोतियाबिन्द ऑपरेशन किए गए। गौरतलब है कि सेवा सदन नेत्र चिकिसालय ट्रस्ट द्वारा हाल ही में यूरोलॉजी शिविर का भी आयोजन किया गया था, जिसमें कई रोगी लाभांवित हुए।

शिविर के दौरान रोगियों की जांच करते चिकित्सक।