6 बड़े प्रोजेक्ट पकड़ेंगे रफ्तार
पुल बोगदा स्थित निगम का भवन टूटेगा, पुतलीघर बस स्टैंड का बदलेगा स्वरूप
सिटी प्लस रिपोर्टर|भोपाल
नगरीयनिकाय चुनाव के बाद अब पुराने शहर के लिए बने बड़े आधा दर्जन प्रोजेक्टों काे गति मिलेगी। ये प्रोजेक्ट करीब तीन-चार माह पूर्व बनाए गए थे। इन पर अमल होने से पुराने शहर के लंबे समय से बदहाल नादरा और पुतलीघर बस स्टैंड का स्वरूप बदल जाएगा, बल्कि पुल बोगदा स्थित नगर निगम जोन कार्यालय के जर्जर भवन की जगह मल्टी काॅम्पलेक्स बनेगा। इसके लिए पुराने हो चुके भवन को तोड़ा जाएगा। जल्द ही निगम प्रशासन इन योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम शुरू करेगा। नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने इन प्रोजेक्ट पर पूर्व में ही अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी थी।
जानकारी के अनुसार पुराने शहर में नगर निगम ने कई बड़े प्रोजेक्ट लाने की तैयारी कर ली है। इसके तहत पुल बोगदा स्थित फायर ब्रिगेड भवन और आबकारी विभाग की भूमि पर बहुमंजिला काॅम्पलेक्स बनाया जाएगा। इसके अलावा भानपुर, शाहजहांनाबाद और पुतलीघर बस स्टैंड के प्रोजेक्ट पर भी कम शुरू होगा। इन पर अमल होने से पुराने शहर का स्वरूप बदल जाएगा और बदहाल इमारतों की जगह मल्टी स्टोरी काॅम्पलेक्स नजर आएंगे। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत आकार लेने वाले ननि के कमर्शियल कम रेसीडेंशियल प्रोजेक्ट्स को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से सैद्धांतिक सहमति पूर्व में ही मिल चुकी थी। जल्द ही सरकार से इन प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।
आयबढ़ाने बने थे प्रोजेक्ट
जानकारीके अनुसार पुराने शहर में नगर निगम की एक दर्जन से अधिक इमारतें और प्लॉट हैं। जिनकी अनुमानित कीमत दो हजार करोड़ के आसपास है। निगम ने अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए नए प्रोजेक्ट बनाए थे। इन इमारतों के आकार लेने से निगम को सालाना आय का आंकड़ा करोड़ों रुपए में पहुंच जाएगी। गौरतलब है कि पुल बोगदा स्थित फायर ब्रिगेड और ननि जोन कार्यालय भवन जर्जर हो गया है। फायर स्टेशन को नया आकार मिलेगा। वर्तमान में भवनों के स्थान के पर ऐसा काॅम्पलेक्स विकसित किया जाएगा, जो इन विभागों के कार्यालयों की जरूरत को पूरा कर सके।
{ केंद्रीय कर्मशाला शाहजहांनाबाद में निगम की करीब 9480 वर्ग फीट जमीन है। यहां हाउसिंग प्रोजेक्ट प्रस्तावित है।
{ भानपुर में 84642 वर्गफीट पर हाउसिंग प्रोजेक्ट प्रस्तावित है।
{ पुतलीघर बस स्टैंड की जमीन 5800 वर्गफीट है। यहां बस स्टैंड कम रेसीडेंशियल काॅम्पलेक्स बनेगा।
{ बाल विहार में निगम की 8000 वर्गफीट जमीन पर रेसीडेंशियल कम कमर्शियल प्रोजेक्ट आकार लेगा।
-पुल बोगदा फायर ब्रिगेड की जमीन 100080 वर्ग फीट है। यहां कमर्शियल कम रेसीडेंशियल मल्टीस्टोरी बिल्डिंग प्रस्तावित है।
पुल बोगदा माय कार के सामने निगम की 16339 वर्गफीट जमीन है। यहां भी कमर्शियल कम रेसीडेंशियल बिल्डिंग बनेगी।
डीपीआर भी जल्द बनेगी
नगरीयप्रशासन विभाग में नगर निगम अफसरों ने कमर्शियल कम हाउसिंग प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन दिया था। जिसमें सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श करने के बाद सहमति दी गई थी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद इसे राज्य सरकार के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई जाएगी।
गतिपकड़ेंगे प्रोजेक्ट
^निगमद्वारा बनाए गए सभी प्रोजेक्ट जल्द ही गति पकड़ेंगे। इन योजनाओं पर अमल के लिए प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। -तेजस्वीएस नायक, आयुक्त, नगर निगम
नगरीय निकाय चुनाव के बाद अब पुराने शहर के बड़े प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू होगा। इसके लिए निगम प्रशासन तैयारी में जुट गया है।