पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑनलाइन परीक्षा के बहाने बढ़ा दी फीस

ऑनलाइन परीक्षा के बहाने बढ़ा दी फीस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^400 रुपए है परीक्षा फीस

छत्तीसगढ़की राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा में 14 हजार आवेदक शामिल हो रहे हैं। हमने परीक्षा कराने का जिम्मा एक प्राइवेट एजेंसी को सौंपा है। परीक्षा में एक पेपर जीएस तथा दो अन्य विषय के होंगे। हमने परीक्षा फीस 400 रुपए रखी है, इसके अलावा 35 रुपए पोर्टल चार्ज लगेगा। मप्र में 1600 क्यों ले रहे हैं? यह तो वे ही जानें। रीताशांडिल्य, सचिव,छत्तीसगढ़ पीएससी

^1600 रुपए देने पड़ेंगे

एमपीपीएससी सभी परीक्षाएं ऑनलाइन कराने की तैयारी में है। फिलहाल असिस्टेंट इंजीनियरों की भर्ती परीक्षा ऑनलाइन कराई जा रही है। इसके लिए हम एक एजेंसी हायर करेंगे, जो परीक्षा कराने सहित अन्य कार्य करेगी। इसके बदले में एजेंसी को पेमेंट करना पड़ेगा। इसलिए 1600 रुपए फीस निर्धारित की गई है। छत्तीसगढ़ का मुझे पता नहीं है।

मनोहरदुबे, सचिव,एमपी पीएससी

पेज 1 का शेष

दो राज्यों में परीक्षा का तुलनात्मक गणित

^चार गुनाफीस लेना गलत

असिस्टेंटइंजीनियर पदों के लिए बेरोजगार आवेदकों से 125 की जगह 1640 रुपए लिए जा रहे हैं, जबकि छग पीएससी 435 रुपए ले रहा है। दो राज्यों की फीस में इतना अंतर गलत है। राजीवशर्मा, शिकायतकर्ता

आमने-सामने