पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फनमोल वाणी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फनमोल वाणी

शादियोंका सीजन है। गांव जाने के लिए दो महीने पहले ही कंफर्म टिकट ली हुई हो तो भी खुश होने की जरूरत नहीं है। आपके रिश्तेदार आपको सोते-सोते नहीं जाने देंगे। आपके साथ बिना कंफर्म वाले दो लोग तैयार हो जाएंगे।

{दिलीपकापसे

***

कमाल है यार, मैंने जरा अंग्रेजी क्या सीख ली मेरे दोस्तों का दिल ‘heart’ हो गया!

{असीमजैन

***

लोकतंत्र से वही नफरत करते हैं जिनकी बार-बार चुनावों में ड्यूटी लगती है।

{डॉअजयनाईक, भोपाल

***

सवाल: प|ीऔर सूरज में क्या समानता है?

जवाब: आपदोनों को घूरकर नहीं देख सकते।

***

आशिक अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर बोला, ‘मुझे तुम्हारी आंखें बहुत अच्छी लगती हैं, पता नहीं क्यों? तुम्हारी बिखरी-बिखरी जुल्फें बहुत अच्छी लगती हैं, पता नहीं क्यों? मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, पता नहीं क्यों?’

गर्लफ्रेंड: अभीतुम कहां हो? तुम्हें मेरे 6 भाई खोज रहे हैं, पता नहीं क्यों..

{अभिषेकसिंहजादौन

***

हमारे यहां हर दूसरा आदमी मोबाइल एक्सपर्ट है। हर कोई सॉल्यूशन बता देता है, ‘भाई बंद करके चालू कर ले.. ठीक हो जाएगा।’

{अमरचौधरी

From Readers