पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचिंग के चक्कर में कट रहा वेतन

पंचिंग के चक्कर में कट रहा वेतन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भेल भास्कर. भोपाल| भेलकारखाने में गेट और अंदर कार्ड पंचिंग के चक्कर में कर्मचारियों के लेट होने पर वेतन कट रहा है। इस परेशानी को लेकर रोजाना कारखाने के पर्सनल विभाग में कर्मचारियों को चक्कर लगाना पड़ रहे हैं।

इंटक सचिव दीपक गुप्ता के अनुसार कर्मचारी किसी किसी कारण से गेट पर डयूटी समय पर ही पहुंच पाता है। कार्ड पंच करते समय कुछ देर हो जाती है। प्रबंधन को इस परेशानी के बारे में सूचना भी दे दी है। इसके बाद भी हल नहीं निकला है।