पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भेल क्षेत्र में भी बने मल्टीलेवल पार्किंग

भेल क्षेत्र में भी बने मल्टीलेवल पार्किंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भेल भास्कर. भोपाल| नगरनिगम द्वारा न्यू मार्केट और एमपी नगर में मल्टीलेवल पार्किंग के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इसी प्रकार की पार्किंग भेल क्षेत्र में भी बनना चाहिए। क्योंकि यहां भी कई क्षेत्रों में पार्किंग की समस्या बनी हुई है। रहवासियों के अनुसार इस क्षेत्र में पार्किंग की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। रायसेन रोड, बाग सेवनिया होशंगाबाद रोड पर तो वाहनों को आने जाने में भी परेशानी होती है। पार्किंग की समस्या आड़े-तिरछे वाहन पार्क करने से हो रही है। मल्टीलेवल पार्किंग बने तो सभी लोग अपने-अपने वाहन सही तरीके से पार्क कर सकेंगे।