- Hindi News
- अंतर्राष्ट्रीय युवक युवती परिचय सम्मेलन में तय होंगे रिश्ते
अंतर्राष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में तय होंगे रिश्ते
अखिल भारतीय लोणारी कुनबी समाज
समाज के पिछले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मौजूद थे-फाइल फोटो
भेल भास्कर|भोपाल
अखिलभारतीय लोणारी कुनबी समाज कई वर्षों से लगातार सेवा के कार्य कर रही है। समाज द्वारा प्रतिवर्षानुसार 10 वां नि:शुल्क अंतर्राष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 1 मार्च को किया जाना है। इस सम्मेलन में परंपरानुसार समाज के विभिन्न वर्गों के मेधावी बच्चों प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा। इसके अलावा निर्धन कन्याओं को शिक्षा के अलावा विवाह के लिए सहयोग प्रदान करना भी संस्था का उद्देश्य है। कार्यक्रम के संयोजक विष्णु राने के अनुसार सम्मेलन में विदेश के 100 से ज्यादा युवक-युवतियों ने रजिस्ट्रेशन करवाए हैं। इनमें से कई लोग भोपाल पहुंच रहे हैं। वहीं कई रिश्ते भी तय होने की संभावना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राम कथा भागवत कथा वाचक स्वामी मनोज अवस्थी महाराज रहेंगे। जबकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और विधायक विश्वास सारंग विशेष अतिथि के रूप में भाग ले रहे हैं। इन अतिथियों की उपस्थिति में समाज की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। जबकि युवक-युवती परिचय देने के अलावा उनके परिजन रिश्ते जोड़ने के लिए चर्चा करेंगे। इसमें पत्रिका मिलान आदि व्यवस्था रहेगी। इसमें स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ दवा भी नि:शुल्क ही ले सकते हैं।
हरसाल होता है आयोजन
समाजद्वारा हर साल युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन होता है। वहीं निर्धन असहाय लोगों को इस तरह के आयोजन से सहयोग करने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें भाग लेने कई पिछड़े क्षेत्रों से भी लोग आते हैं। इन क्षेत्रों में प्रमुख रूप से बैतूल, हरदा, सिवनी छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्र शामिल हैं।
सामूहिकविवाह का प्रयास
संयोजकविष्णु राने के अनुसार संस्था का प्रयास यह रहता है कि जो भी रिश्ते परिचय सम्मेलन में जुड़ते हैं, उनके सामूहिक आयोजन के माध्यम से विवाह भी करवा दिए जाएं। गरीब और कई असहाय परिवार के विवाह कार्यक्रम हर साल आयोजित किए भी गए हैं। इसके लिए निर्धन परिवार पहले से ही संपर्क में रहते हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बेटी बचाओ और भ्रूण हत्या के खिलाफ नुक्कड़ नाटक का आयोजन संस्था द्वारा किया जाता है।
प्रमुखपदाधिकारी
विष्णुराने, बीआर ठाकरे, केशव राव साद, संतोष राव लिखितकर,संजय बारस्कर, जीआर कामतकर, रमेश चढ़ोकर, विट्ठल देशमुख, डा. प्रकाश खाड़े, विट्ठल बारस्कर, पंजाब राव पोटफोड़े, डा. जीआर अडलक आदि।