पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अाड़े तिरछे खंभे बने मुसीबत

अाड़े-तिरछे खंभे बने मुसीबत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली कंपनी ध्यान दे रही नगर निगम

लाइन शिफ्ट हुई, लेकिन पुराने खंभे नहीं हटे

खंभों को बीच सड़क पर लगा कर छोड़ दिया

नई बनी सड़कों पर भी सुधारी नहीं गई खंभों की स्थिति

एकतरफ लंबी-चौड़ी सड़कें बनती जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ बिजली के खंभों को पुरानी जगह से नहीं हटाया जा रहा है। यही खंभे कई जगह बीच रास्ते में रहे हैं, जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। इनको सुधारने के लिए बिजली कंपनी नगर निगम कई बार प्लानिंग बना चुके हैं। इस प्लानिंग पर आज तक अमल ही नहीं हुआ। रहवासियों के अनुसार सड़कें बनने और कॉलोनियों का विकास होने के बाद भी भेल क्षेत्र में बिजली खंभे आड़े तिरछे और बेतरतीब ढंग से लगे हुए हैं। कहीं भी पुरानी जगह से हटाकर नई जगह खंभों की व्यवस्था नहीं की गई है। जेके रोड से इंद्रपुरी होते हुए सतनामी नगर और अयोध्या बायपास तक नई बन रही सड़क पर नए बिजली के खंभे सड़क किनारे लगा दिए गए। इसके बाद भी पुराने खंभे नहीं हटने से ट्रैफिक में बाधा बने हुए हैं। जेके रोड पर आदर्श सड़क बनाने का काम चल रहा है, लेकिन पुराने बिजली के खंभे पर लगी केबल काफी नीचे तक झूल रही है। सड़क बनने के साथ ही बीआरटीएस के समान खंभे अगर लग जाएं तो केबल लटकने की समस्या खत्म हो जाएगी। इसी प्रकार अयोध्या बायपास पर कई खंभे तिरछे हो गए हैं। रात को अंधेरा होने से सड़क की तरफ झुके खंभे दिखाई नहीं देते हैं। रात को कभी भी बड़ा वाहन इससे टकरा सकता है। जाटखेड़ी और बाग मुगालिया क्षेत्र में बिजली के कई खेने फुटपाथ के बाहर सड़क की तरफ लगे हुए हैं। इन खंभों पर लगे खुले तार और केबल भी काफी नीचे तक लटक रहे हैं। फरवरी माह शुरू हो गया, इसके बाद गर्मी का मौसम शुरू होने पर तेज हवा चलेंगी।

इन क्षेत्रों में ज्यादा आड़े-तिरछे खंभे

भेलक्षेत्र में जहां फोरलेन सड़कें बन चुकी कई जगह बन रही हैं, उनमें सबसे ज्यादा आड़े तिरछे बिजली के खंभे हैं। इन क्षेत्रों में इंद्रपुरी के पास छत्तीस गढ़ लेबर कॉलोनी, आनंद नगर से कोकता जाने वाला मार्ग, आनंद नगर से अवधपुरी मार्ग, नया बायपास अवधपुरी से बरखेड़ा चौराहा सड़क के अलावा टाउनशिप के कई क्षेत्र शामिल हैं।

सोनागिरी चौराहे पर बनी सर्विस रोड पर केबल खतरनाक बनी हुई है

इंद्रपुरी रोड पर सतनामी नगर के पास बिजली कंपनी ने पिछले साल बिजली के नए खंभे लगाकर केबल बिछाई, लेकिन पुराने सड़क पर ट्रैफिक में बाधा बन रहे खंभे नहीं हटाए, जिससे रात को दुर्घटना का डर बना रहता है। इन खंभों को हटाने के लिए कई शिकायत हो चुकी है।

अंडरग्राउंड केबल के बारे में सोचा

भेलक्षेत्र के कई इलाकों में लोगों को बिजली कंपनी और नगर निगम से शिकायत है। लोगों को कहना है िक नगर निगम बिजली कंपनी को बिजली के खंभों पर केबल बिछाने की जगह अंडरग्राउंड केबल के बारे में भी सोचना चाहिए। क्योंकि अंडरग्राउंड केबल होने से हवा में झूलने का डर नहीं रहेगा। इससे दुर्घटना की आशंका भी नहीं रहेगी। साथ ही क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी। खंभे पर केबल बिछी होने से स्पार्किंग जैसी घटनाएं भी नहीं होंगी। कुछ दिनों पहले भारत नगर और अजंता काॅम्पलेक्स में केबल में स्पार्किंग होने से आग भी लग चुकी है। बड़े महानगरों में जो क्षेत्र विकसित हो रहे हैं, वहां अंडरग्राउंड केबल ही बिछाई जा रही है। प्रशासन को चािहए कि भेल के सभी रिहायशी क्षेत्रों में केबल बिछाने की व्यवस्था करे।