नई परिषद में विकास का बने नया प्लान
सुंदर,साफ-सुथरा व्यवस्थित क्षेत्र बनाने की जिम्मेदारी सभी संबंधित विभागों और लोगों की है। इसके लिए काफी दिनों से प्रयास भी किए जा रहे हैं। इसके बाद भी तो व्यवस्थित मार्ग दिखाई दे रहे हैं और ही अतिक्रमणमुक्त कोई क्षेत्र बचा है। इसलिए नगर निगम की नई परिषद को िवकास का नया प्लान बनाना चािहए, यह कहना है एसएस गद्रे.का। सबसे ज्यादा विकास कार्य 5 साल में इस क्षेत्र में शुरू हुए जो आज भी अधूरे हैं।
इस क्षेत्र की सभी सड़कों पर फुटपाथ बनाए जाएं और उन पर लिंक रोड नंबर एक की तरह बैंच लगाई जाएं। क्योंकि इस क्षेत्र में बाहर से आने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। साथ ही सुबह और शाम को सड़क किनारे पूरे भेल क्षेत्र में काफी लोग घूमते हैं। सड़क के दोनों तरफ सुंदर लैंप पोस्ट के अलावा पौधरोपण होना चाहिए। नई परिषद को सबसे पहले सड़क पर अतिक्रमण, जगह-जगह खड़े हाथ ठेले, अव्यवस्थित रखीं गुमटी जैसी समस्याओं को दूर करना चाहिए। क्योंकि इसके बाद ही सुंदरता दिखाई देगी।
एसएस गद्रे, महासचिव एमपी रोज सोसायटी
पर्यटन केंद्रों की राह सुधरे
भेलक्षेत्र में पर्यटन केंद्र की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसलिए इस बात का ध्यान रखकर भी विकास कार्य शुरू करवाना चाहिए कि यहां तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी हो। रास्तों को अतिक्रमणमुक्त कर साफ सुधरा किया जाए। बीच रास्ते में बनी झुग्गी और अस्थाई दुकानों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना चाहिए। इससे पर्यटन केंद्र जाने वाले रास्तों पर सुंदरता के लिए विकास कार्य हो सकेंगे। इन स्थानों पर पहुंचने के लिए जगह-जगह संकेतक भी लगे होना चाहिए, जिससे बाहर से या राजधानी के दूसरे हिस्सों से आने वालों को दिक्कत हो।